पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी सी भूल जीवन को लाचार बना देती है कृष्णा मां

छोटी सी भूल जीवन को लाचार बना देती है- कृष्णा मां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंखोंमें थोड़ी सी धूल पड़ जाए तो आंख लाल हो जाती है, लेकिन छोटी सी भूल जीवन को लाचार बना देती है। परिवार में प्रेम समाज में सद्भाव स्थापित करने की आज सबसे अधिक आवश्यकता है। इसलिए भूलकर भी एेसी कोई भूल करें जिससे परिवार का प्रेम समाज का सद्भाव खंडित हो।

यह बात ग्राम घोघनाथ में भिलट देव संस्थान द्वारा आयोजित सात दिनी आध्यात्मिक सत्संग समारोह के छठे दिन रविवार को आष्टा से आई सुश्री कृष्णा मां ने श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने कहा सद्गुरु मिलने पर जीवन प्रकाशवान हो जाता है। सत्संग के दौरान भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलने वाले सत्संग का समापन आज होगा। साथ ही सत्संग में प्रतिदिन भव्य महाआरती की जाती है। जिसमें ग्राम सहित आस पास के ग्रामीण श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

सत्संग में काफी संख्या में महिलाएं पहुंची।

सुश्री कृष्णा मां