- Hindi News
- बिना टेस्टिंग दे दिए कनेक्शन पाइप लाइन का काम भी अधूरा
बिना टेस्टिंग दे दिए कनेक्शन पाइप लाइन का काम भी अधूरा
राज्यसभासदस्य विजयलक्ष्मी साधौ के प्रयासाें से केंद्र सरकार द्वारा छोटे मंझोले कस्बों के लिए शहरी अवस्थापना स्कीम के तहत मंडलेश्वर में जलापूर्ति के लिए 7.99 करोड़ 29 हजार रुपए सड़क निर्माण के लिए 6.39 लाख की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके तहत नगर में फिल्टर प्लांट पाइप लाइन का काम हो रहा है। पाइप लाइन बिछाने की शुरुआत प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र महात्मा गांधी मार्ग से करते ही यह काम चर्चा में है।
नियमानुसार पाइप लाइन बिछाने के बाद उसका आधार बनाया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लाइन को टैंक से जोड़कर टेस्टिंग करने के बाद घरेलू उपयोग के लिए कनेक्शन दिया जाना चाहिए, लेकिन तो पाइप लाइन के लिए पर्याप्त आधार की व्यवस्था की गई और ही उसके ऊपर मिट्टी रेत का आधार बनाने का काम किया गया। साथ ही बिना टेस्टिंग के ही आधे क्षेत्र में लोगों को भविष्य के लिए कनेक्शन देने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में प्राची इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में कार्यरत इंजीनियर हरिराम पटेल ने बताया यह ठीक है कि टेस्टिंग के उपरांत ही कनेक्शन दिया जाना चाहिए, लेकिन पाइप लाइन के बाद सड़क निर्माण होना था। दबाव था इसलिए नियमों की अनदेखी हुई।
पाइन लाइन खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया गया।
सड़क निर्माण को लेकर व्यापारियों ने की कलेक्टर को शिकायत
िपछले दिनों व्यापारियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कहा गया है मार्ग निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाना चाहिए, परंतु अतिक्रमण हटाए बिना ही रोड बनाया जा रहा है। नगर परिषद ने भी इसे लेकर बैठक की थी। शनिवार को अचानक चौड़े रोड पर भाजपा नेता सुरेश व्यास की सीढ़ियां तोड़ दी। इससे आमजन में आक्रोश है। यहां पहुंचे नगर परिषद अब्दुल खालिक कुरैशी को आमजन के कोपभाजन का िशकार बनना पड़ा। व्यापारी हेमंत जैन, सुरेश व्यास ने बताया प्रशासन द्वारा नागरिकों की उपेक्षा की जा रही है। अब इसे लेकर हम कोर्ट जाएंगे।