पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद संकट से जूझ रहे किसान आज जाएंगे भोपाल

खाद संकट से जूझ रहे किसान आज जाएंगे भोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खादसंकट से जूझ रहे किसान सोमवार को भोपाल कूच करेंगे। भारतीय किसान संघ की अगुवाई में सोमवार रात 8 बजे जिले से करीब पांच हजार किसान स्वयं के खर्च पर भोपाल जाएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण हम्मड़ ने बताया संघ की प्रदेश इकाई के मार्गदर्शन में 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे भोपाल के शाहजहांनी पार्क में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सीएम शिवराजसिंह चौहान काे मांगों का ज्ञापन देंगे। जिले के सभी ब्लॉक के किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल जाने का आग्रह िकया है।

किसानों को इस वक्त गेहूं के लिए यूरिया की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस हो रही है। लखनगांव के मदनसिंह पटेल ने बताया गेहूं की फसल में दो बार यूरिया की जरूरत होती है। जिन किसानों ने करीब 20 दिन पहले गेहूं की बोवनी थी उन्हें अब सिंचाई के साथ यूरिया की दरकार है। सजवानी के महेश अवास्या ने कहा जिन किसानों ने जल्दी गेहूं की बोवनी कर दी है। उनकी फसल इतनी बड़ी हो गई है कि दूसरी सिंचाई जरूरी है। साथ ही यूरिया भी चाहिए। ऐसे में यूरिया की मांग एकदम से बढ़ गई है। उधर कृषि िवभाग के अफसरों का कहना है कि जिले की ओर से करीब 5 हजार बोरी यूरिया की मांग भेजी है। एक सप्ताह के अंदर जिले की सभी सोसायटी में यूरिया पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि किसान उनसे संतुष्ट नहीं हैं।

इनमांगों को लेकर जाएंगे भोपाल -

{समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए उत्पादन सीमा का नियम लगाएं।

{ वर्तमान में किसानों की उपज का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है।

{ कृषि उपज मंडी में जहां भी उपज नीलाम होती है, वहां पर सीसीटीवी लगाएं।

{ जहां भी नहरों का कार्य पूरा नहीं हुआ है वहां पर पूरा कराएं।

{ जिले में उपज खरीदी के लिए उपकेंद्र बनाएं।