- Hindi News
- ब्रांडेड जहरीली शराब बनाते दो युवक पकड़ाए
ब्रांडेड-जहरीली शराब बनाते दो युवक पकड़ाए
शनिवार-रविवारकी दरमियानी रात कोतवाली पुलिस ने ब्रांडेड शराब बनाते दो युवकों को पकड़ा। इनके कब्जे से 7 पेटी शराब, अलग-अलग ब्रांड की सील लगाने की रील, ब्रांडेड शराब का स्प्रे, खाली बोतल आदि सामग्री जब्त की है। पुलिस ने जब्त शराब की कीमत 43 हजार 550 रुपए बताई है। दोनों युवकों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
कोतवाली पुलिस के एएसआई आरएस गुंडीया ने बताया शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे मुखबिर से वृंदावन कॉलोनी के एक मकान में ब्रांडेड शराब बनाने की सूचना मिली। रात करीब 2.30 बजे वृंदावन कॉलोनी स्थित अनिल दुर्गासिंह गाेयल निवासी चिखल्दा के मकान पर दबिश दी गई। मकान के तीसरे कमरे में 30 लीटर की कैन में 15 लीटर स्प्रिट, अंग्रेजी ब्रांडेड शराब बनाने की सामग्री पड़ी मिली। साथ ही शराब की पेटियां भी मिली। उन्होंने बताया मामले में अनिल संजय सुरसिंह निवासी बड़ी भिलट मंदिर के पास को गिरफ्तार कर 7 पेटी शराब जब्त की है। साथ ही 15 लीटर स्प्रिट, ब्रांड की सील लगाने की रील, ब्रांडेड शराब का स्प्रे, बाल्टी, लोटा, खाली बोतलें जब्त की है।
^स्प्रिट से ब्रांडेड शराब बनाने का मामला है। दो को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के बाद और खुलासा होगा।^ मानसिंहचौहान, टीआईबड़वानी
बना रहे थे शराब
वृंदावन कॉलोनी के जिस मकान में ब्रांडेड शराब बनाई जा रही थी। वहां जहरीली शराब बनाने की भी तैयारी थी। एएसआई श्री गुंडिया ने बताया मकान में स्प्रिट के एक-एक लीटर सेंपल के साथ 4 क्वार्टर जहरीली शराब भी मिली है। कार्रवाई के लिए गया अमला सामान देखकर चौंक गया। उन्होंने कहा मकान से जहरीली शराब बनाने का पूरा जखीरा बरामद हुआ है।
आरोपी जब्त शराब के साथ पुलिसकर्मी।
4 क्वार्टर जहरीली शराब भी मिली