- Hindi News
- एक घंटे में बता दिया पेशवा मराठों का इतिहास
एक घंटे में बता दिया पेशवा मराठों का इतिहास
{ भारतीय मूल के अमेरिका निवासी इंजीनियर देशमुख व्याख्यानमाला में शामिल हुए
भास्करसंवाददाता | महेश्वर
महात्मागांधी मार्ग स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में व्याख्यानमाला हुई। इसमें भारतीय मूल के न्यूअजर्सी, अमेरिका प्रवासी इतिहासकार इंजीनियर सरजेराव देशमुख भी शामिल हुए। इतिहास में शोध कर चुके श्री देशमुख ने मराठों पेशवाओं के इतिहास तथा पानीपत के युद्ध का सारगर्भित उद्बोधन देकर श्रोताओं को राष्ट्र गौरव से अभिभूत कर दिया। पंच परंपरा एवं मराठा साम्राज्य की तत्कालीन दशा पर श्री देशमुख ने अंग्रेज शासकों की साजिशों का सूक्ष्म विवेचन किया। एक घंटे तक चले उद्बोधन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर चिंतन संस्था के भालचंद्र जोशी, हरीश दुबे, आशीष मेहता, वीरेंद्र जैन ने शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। आयोजन में पीके गुप्ता, एनजी मंडलोई, आलोक मेहता, प्राचार्य पं. पंकज मेहता, विहिप बजरंग दल के नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष दिनेश खटोड़, तेजकरण पाटीदार मौजूद थे।