पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ दोगावां, बाड़ी सामेड़ा मे हुए लोकार्पण-शिलान्यास

भास्करसंवाददाता | कसरावद

पार्टीकी विकासात्मक सोच के चलते ही देश प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास कार्य कराना ही भाजपा का मुख्य एजेंडा है। केंद्र राज्य की सरकारें देश प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध है।

यह बात सांसद सुभाष पटेल ने कही। सांसद पटेल दोगांवा में आयोजित लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री पटेल ने कहा आज गांवों में सड़कें पक्की हो गई है, कीचड़ गंदगी से भी मुक्ति मिली है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य दशरथसिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह तंवर, पूर्व विधायक गजानंद पाटीदार आत्माराम पटेल, जिला महामंत्री जितेन्द्र आर्य आन्नदराम मीणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंडी अध्यक्ष मांगीलाल गाडगे, नपं अध्यक्ष सुरेन्द्र पाटीदार, हुकुमचंद जायसवाल सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में युवाओं ने व्यायामशाला के लिए सामग्री स्कूल के लिए फर्नीचर की मांग की। सांसद ने स्वीकृति दी। सांसद द्वारा ग्राम बाड़ी सामेड़ा में भी लोकार्पण शिलान्यास किया।