पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मन को मंदिर बनाने में देर नहीं

मन को मंदिर बनाने में देर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे अधर्मी

हमारेबीच के अधर्मी लोग हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इससे समाजजनों को खतरा है। समाज जाति-बिरादरी में बंटा हुआ है। छुआछूत भेदभाव दूर हो, पाश्चात्य संस्कृति हावी नहीं हो इसी उद्देश्य से मां नर्मदा हिंदू संगम का आयोजन 10 फरवरी 2015 को महेश्वर में किया जा रहा है। हिंदू सम्मेलन में करीब पांच लाख हिंदुओं के एकत्रित होने की संभावना है। यह बाद रविवार को बन्हेर के श्रीराम मंदिर परिसर में धर्मजागरण के लिए जिला संयोजक एवं मां नर्मदा हिंदू संगम के जिला सहसंयोजक हितेंदे सोलंकी ने कही। सुबह 10 बजे प्रज्ञा विद्या विहार परिसर से कलश यात्रा निकली। प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में करीब तीन सौ कन्याएं कलश में नर्मदा जल लिए चल रही थीं। तहसील संयोजक महेश दीक्षित ने बताया मां नर्मदा दर्शन मात्र से ही सारे पाप धुल जाते हैं। मां नर्मदा जल से भरे कलश श्रीराम मंदिर में विराजित किए गए। प्रति सप्ताह यहां आराधना की जाएगी। कार्यक्रम में हीरालाल यादव देवला, विजय गुप्ता मोहनपुरा, पेमलाल दागोड़े, हजारीलाल बघेल सहित क्रांतिकारी टंट्या मामा भील सेवा संस्थान के सचिव राहुल सोनी राकेश आरसे उपस्थित थे।

पिपलगोन | सम्मेलनको लेकर कानापुर के राम मंदिर से कलश यात्रा। गोगावां| मांनर्मदा हिंदू संगम को लेकर विभिन्न समिति प्रमुखों को दायित्व सौंपे गए। जिला संयोजक किशोर छटिए, जिला प्रचार प्रमुख प्रकाश भावसार तहसील प्रभारी नीरज अमझरे ने बताया 10 फरवरी 2015 काे होने वाले मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन को होगा। झिरन्या| विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं की आदर्श शिक्षा निकेतन परिसर में बैठक हुई। इस दौरान गब्बरसिंह चौहान, राजू जाधव सहित सदस्य उपस्थित थे।

पिपलगोन में कलश यात्रा निकली

गांव-गांव पहुंचे मां नर्मदा कलश

घुघरियाखेड़ी | देवलगांवमें मां नर्मदा हिंदू संगम की ग्राम रक्षा समिति ने कलश यात्रा निकाली। रविवार सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर में कलश स्थापित कर पूजन किया गया। मंडल कार्यवाह सुनील काग, संयोजक शुभम चौहान नगर संयोजक नरेंद्र ओसवाल मौजूद थे। सेगांव| मांनर्मदा हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में रविवार को गांव के श्रीराम मंदिर में कलश एवं ग्राम रज की स्थापना की गई। बौद्धिक सत्र में विभाग प्रचारक ने मां नर्मदा हिंदू सं