पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना साहब ने 1980 से शुरू कर दिया था स्वच्छता अभियान

सैयदना साहब ने 1980 से शुरू कर दिया था स्वच्छता अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वफातपा चुके डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब मानवता की मिसाल थे। उन्होंने बोहरा समाज को एक नई दिशा दी। सैयदना साहब ने सिखाया है कोई बड़ा और कोई छोटा, बल्कि सब एक समान हैं। वह कहते थे सबका भला करो, गुस्सा मत करो, मीठा बोलो। उन्होंने आजीवन सभी मानव जाति के कल्याण के लिए ही कार्य किया। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है लेकिन सैयदना साहब ने इसकी शुरुआत 1980 में ही कर दी थी।

यह बात आमिल साहब शेख तेहजुम यमानी ने समाज को संबोधित करते हुए कही। सैयदना साहब की 104वीं जयंती हिज होलीनेस सैयदना आलिकदर मुफद्दल साहब की 69वीं सालगिरह के उपलक्ष्य पर रविवार को सर्वधर्म सभा का आयोजन रखा गया। इसमें नगर के गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। पूर्व संसदीय सचिव चन्द्रकांत गुप्ता, समाजसेवी अनिल राय, राणा राजेंद्रसिंह, बाबूलाल जैन, नपा उपाध्यक्ष गणेश पटेल, नवर|मल जैन, डॉ. परेश विजयवर्गीय, शैलेंद्र जैन, राजू गौहर, कृष्णपालसिंह तोमर, मुर्तुजा भाई, आशिक सैफी ने सैयदना साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन अब्बास भाई आभार शब्बीर भाई ने माना।

सनावद| बोहरासमाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जन्मदिन पर रविवार सुबह 9.30 बजे तमोली मोहल्ला स्थित बोहरा मस्जिद से जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुए पुन: मस्जिद पहुंचा। यहां मिठाई बांटी गई। जुलूस में समाज के बुरहानी गार्ड इंटरनेशनल ने स्वच्छता का संदेश दिया। एक ठेले पर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश लिखकर जुलूस में निकाला गया। बच्चे बग्घी पर नजर आए। पुरुषों ने एक जैसी पोशाक पहन रखी थी।

अतिथियों को प्रोजेक्टर से दिखाया स्वच्छता अभियान

बोहरासमुदाय द्वारा अतिथियों को सैयदना साहब द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान से परिचित कराया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर से एक फिल्म भी दिखाई गई। जिसमें बोहरा समाज के किए गए समाज कल्याण के कार्यों को विस्तार से दिया गया। बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के 104वें जन्मोत्सव, 53वें धर्मगुरु आलिकदर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की 71वीं सालगिरह पर रविवार को बोहरा समाज के लोगों ने शहर में जुलूस भी निकाला। शाम 4 बजे बोहरा मस्जिद से जुलूस निकला।

बोहरा समाज के जुलूस में बच्चे बग्घी पर सवार होकर निकले।