- Hindi News
- भारी वाहनों ने शहर में प्रवेश किया तो लगेगा जुर्माना
भारी वाहनों ने शहर में प्रवेश किया तो लगेगा जुर्माना
भारी वाहनों ने शहर में प्रवेश किया तो लगेगा जुर्माना
सनावद| रविवारशाम नपा सभागृह में नपा अध्यक्ष लाली शर्मा ने शहर के व्यापारियों की बैठक ली। थाना प्रभारी एमएस जाट मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया कि भारी वाहनों का सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अगर वाहन प्रवेश करें तो उन पर 2 हजार रुपए दंड नगर पालिका लगाएगा। ऐसे वाहनों को बायपास से ही जाना होगा। इसका निर्णय परिषद की 12 फरवरी को होने वाली बैठक में होगा।