पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बासवा से निकलेगा फोरलेन, सर्वे शुरू

बासवा से निकलेगा फोरलेन, सर्वे शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-एदलाबाद स्टेट हाईवे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज

भास्करसंवाददाता|सनावद/बासवा

लंबेसमय के इंतजार के बाद इंदौर-एदलाबाद स्टेट हाईवे 27 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर एक निजी कंपनी ने बासवा-भोकर गांव में सर्वे भी शुरू कर दिया है। रिटायर्ड तहसीलदार पटवारियों के दल ने बासवा पहुंचकर नपती की। सनावद तहसील से बासवा की सरकारी भूमि लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए विज्ञप्ति सूचना भी जारी हो गई है। बासवा में निजी जमीन के अलावा सरकारी भूमि सर्वे नंबर 12, 13, 65, 272, 273, 383 434 की करी 10.429 हेक्टेयर जमीन फोरलेन में रही है। इसी तरह भोकर गांव की सर्वे नंबर 6, 7, 8 की 0.960 हेक्टेयर जमीन भी आएगी। इस जमीन को तहसीलदार से लोनिवि को हस्तांतरित करने के लिए संभागीय प्रबंधक मप्र सड़क विकास निगम संभाग इंदौर कहा गया।

आपत्तिके आखिरी दिन चस्पा की सूचना- बासवागांव में 5 जनवरी को फोरलेन निर्माण के लिए सरकारी जमीन अधिग्रहण की सूचना चस्पा की गई। जबकि यह सूचना तहसीलदार की ओर से दिसंबर 14 में जारी की गई थी। 31 जनवरी आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख थी लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं थी कि काेई सर्वे शुरू होने वाला है।

प्रक्रियाशुरू हुई है

^इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर फोरलेन की प्रक्रिया शुरू हुई है। जमीन अधिग्रहण के लिए सूचना जारी की गई है। -सत्येंद्रबैरवा, तहसीलदार सनावद