पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मनेगा छोटे सरकार का जन्मोत्सव

आज मनेगा छोटे सरकार का जन्मोत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार से शुरू हुआ अखंड दादाजी के नाम का पाठ

भास्करसंवाददाता|बड़वाह

नावघाटखेड़ी स्थित दादाजी दरबार आश्रम श्रीश्री छोटे दादाजी सरकार (हरिहर भोले भगवान) का पांच दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को अखंड दादाजी नाम का पाठ शुरू हुआ। सोमवार को छोटे दादाजी सरकार का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भक्त दिलीप गोयल ने बताया दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। यह पाठ सोमवार तक अखंड रूप से चलता रहेगा। शाम 6 बजे संजय महाजन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इसके अलावा 4 दिन से लगातार श्रद्धालुओं द्वारा हिंदी, मराठी, राजस्थानी, बंग्ला अादि भाषाओं में दादाजी का संकीर्तन किया जा रहा है। महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए देश के सभी प्रांतों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु रहे हैं। श्रीश्री छोटे दादाजी सरकार के जन्मदिवस पर दिनभर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा चरण पादुकाओं का रूद्राभिषेक हरिहर भोले भगवान करेंगे। पूजन के बाद छोटे दादाजी सरकार अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे। रात 8 बजे 108 दीपकों के साथ महाआरती की जाएगी। इसके बाद भंडारा प्रसादी होगा।