पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~20 लाख से स्कूलों में बनेंगे सुविधाघर

~20 लाख से स्कूलों में बनेंगे सुविधाघर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचार्य-प्रधानपाठकों की बैठक में लिया निर्णय

सिटीरिपोर्टर|सनावद

शहरके सरकारी स्कूलों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 20 लाख रुपए की लागत से सुविधाघर बनाए जाएंगे। नए स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय निकाय 10 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी। टेकड़ी स्थित स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाॅल या तार की फेंसिंग होगी। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए समिति का गठन भी किया जाएगा।

यह निर्णय सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानपाठक, प्राचार्य और संचालकों की शिक्षा के अधिकार के तहत नगर पालिका में आयोजित बैठक में लिए गए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा लाली, उपाध्यक्ष गजेंद्र पटेल, नगर शिक्षा समिति सभापति अनुराधा मुकेश कौशल, सदस्य कोशल्या केदार पंडित, दिनेश राज, नपा शिक्षा स्थापना प्रभारी भास्कर निंबोलकर, बालक उमावि की प्राचार्य उषा लाठिया, शासकीय कन्या उमावि के प्राचार्य एआर अवाशे, विमला कान्वेंट स्कूल प्राचार्य सिस्टर सरिता सहित सरकारी स्कूलों के प्रधान पाठक प्राचार्य उपस्थित थे।

स्थानीयबच्चों के लिए बना रहे योजना

नपाअध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए स्थानीय निकाय एक योजना बना रही है। बैठक में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए समिति गठन सरकारी स्कूलों के अतिशेष शिक्षकों का समायोजन नगर के स्कूलों में ही करने पर चर्चा की गई। आभार राजस्व निरीक्षक हरेराम सिंधिया ने माना।