डाॅ. नरेंद्र जैन बने प्रचार मंत्री
सनावद | अखिल भारतीय दिगंबर जैन शास्त्र परिषद कार्यकारिणी की बैठक टीकमगढ़ जिले के जैन तीर्थ नवागढ़ में हुई। इसमें दूसरी बार डॉ. नरेंद्र जैन भारती को परिषद का प्रचार मंत्री बनाया। उपलब्धि पर पोरवाड़ जैन समाज अध्यक्ष संदीप चौधरी, अाशीष चौधरी, संतोष बाकलीवाल, गजेंद्र बाकलीवाल, विश्वंभरनाथ मिसर, एके मोयदे, राजेश चौधरी, देवेंद्र जैन, अखिलेश जैन, केके शर्मा ने हर्ष जताया।
डॉ. नरेंद्र जैन