- Hindi News
- शादी कराने वाले कसरावद के वकील से भी होगी पूछताछ, दलाल की सर्चिंग जारी
शादी कराने वाले कसरावद के वकील से भी होगी पूछताछ, दलाल की सर्चिंग जारी
महाराष्ट्रकी किशोरी को खरीदने के मामले में पुलिस टीम की सर्चिंग लगातार जारी है। पुलिस किशोरी के गांव तक पहुंची है, लेकिन अभी तक कुछ ज्यादा हाथ नहीं लगा है। मामले में कसरावद के वकील से भी पूछताछ होगी। क्योंकि मुख्य आरोपी किशोरी ने कसरावद के वकील से शादी कराने की बात कही है।
मामलेमें कई लोगों से होगी पूछताछ-खरीदी मामलेमें मुख्य आरोपी राजेंद्र सोलंकी, जिले का दलाल उमरावसिंह और किशोरी के भाई अक्षय उर्फ सूरज जेल में है। मामले में अभी महाराष्ट्र अमरावती का मुख्य दलाल संजय, एक महिला किशोरी की मां से पूछताछ होगी। साथ ही कसरावद में राजेंद्र सोलंकी किशोरी की शादी कराने वाले एक वकील से भी पूछताछ हो सकती है। पुलिस स्टाम्प पर की गई शादी की कागजी कार्रवाई की जांच भी करेगी।
शादीका झांसा,लड़कियां गांव लाकर दिखाते हैं-सूत्रों केअनुसार दलाल उनके साथ मिली हुई लड़कियां अव्वल दर्जे का अभिनय करते हैं। दलाल बड़े रहमदिली से गांव में कुंवारे लड़कों की जानकारी निकालते हैं। जरूरतमंदों को लड़की दिखाते हैं। दलाल दो से तीन लड़कियां दिखाने के लिए गांव ले आता है। यहां लड़की दिखाने के बाद परंपरा के नाम पर सौदा तय होता है। शादी सीधे 30 हजार से 1 लाख से शुरू होती है। इसमें एक माह का ड्रामा रहता है। फिर लड़की महाराष्ट्र भाग जाती है।
^मामलेमें लोगों से पूछताछ होगी। महाराष्ट्र में टीम लगातार दलाल संजय महिला की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।^ -राजेश दंडौतिया, एएसपीखरगोन