पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 को जेल भेजा, पंजाब धुलकोट में सर्चिंग जारी

3 को जेल भेजा, पंजाब धुलकोट में सर्चिंग जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैधहथियार फरोख्त करने वाले पंजाब-हरियाणा अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को रिमांड के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा गया। उधर, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। धुलकोट पंजाब में सर्चिंग शुरू हो गई है। गुरुवार पुलिस ने जामली के पास घेराबंदी कर आरोपी वसंतसिंह गुरवचनसिंह (23) गुरसेवकसिंह अमरसिंह सुखपाल उर्फ गुरुपेससिंह काकासिंह (18) को तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों को दो दिन की रिमांड मिली थी। रविवार रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

धुलकोटका आरोपी फरार

तीनोंआरोपियों ने बताया उन्हें पंजाब के सुल्तानपुर लोदी के कुलदीप ने पिस्टल का आर्डर दिया था। तीनों पिस्टल धुलकोट नवलपुरा के जगदीश सिकलीगर से खरीदी थी। टीआई बृजेश मालवीय ने बताया कार्रवाई के बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर जांच शुरू करी थी। इसमें एक टीम धुलकोट दूसरी पंजाब भेजी। धुलकोट में जगदीश फरार है। इसके चलते टीम अन्य स्थानों पर सर्चिंग कर रही है। उधर, पंजाबी भेजी टीम को कुलदीप का सुराग नहीं लगा है। टीम पंजाब पुलिस की मदद लेकर कुलदीप की सर्चिंग कर रही हैं।

पुलिस पंजाब के बाद हरियाणा भी जाएगी। जानकारी के अनुसार पकड़ाए तीनों आरोपी में से 2 हरियाणा के हैं। सूत्रों ने बताया पुलिसकर्मी जांच में दिल्ली पुलिस की मदद भी लेंगे।

हरियाणा भी जाएंगे