पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीटनाशक पीने से नवविवाहिता की मौत दोनों परिवारों में विवाद और झूमाझटकी

कीटनाशक पीने से नवविवाहिता की मौत दोनों परिवारों में विवाद और झूमाझटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगांवाथाने के ग्राम चौंडी की नवविवाहिता की मौत शनिवार को कीटनाशक पीने से हुई। उसका विवाह सात माह पहले ही हुआ था। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रविवार को जिला अस्पताल में पीएम रूम के बाहर दोनों परिवारों में विवाद के चलते झूमाझटकी भी हुई। नायब तहसीलदार वीरसिंह अवास्या ने दोनों पक्षाें को समझाइश दी और शव का पीएम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेगांव जनपद के खोलगांव निवासी बोंदर देवड़े ने बताया उनकी बेटी शर्मिला (20) का विवाह ग्राम चौंडी निवासी शंकर से 7 माह पहले हुआ था। शादी के बाद से ही पति शंकर, ससुर रामा, सास और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बोंदर ने बताया वह शर्मिला से मिलने शुक्रवार ही चौंडी गए थे। उसने रोकर उसने साथ खोलगांव जाने की जिद की थी। इस दौरान भी ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। बोंदर ने बताया समझाइश के बाद शनिवार वह खोलगांव लौट आए।

पीएम रूम के बाहर मृतका के मायके पक्ष के व्यक्ति को समझाइश देती महिलाएं।

नहीं मिले कोई निशान

^विवादकी स्थिति बनी थी। दोनों परिवारों को समझाइश देकर शव का पीएम कराया है। मामले की जांच गोगांवा पुलिस करेगी।^^ -वीरसिंहअवास्या, नायबतहसीलदार खरगोन

बोंदर ने बताया शनिवार शाम को ही खबर मिली कि शर्मिला ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर अवस्था में ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

शाम को मिली खबर बेटी ने पीया जहर