पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभावान 125 विद्यार्थी सम्मानित

प्रतिभावान 125 विद्यार्थी सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाविद्युत सहकारी साख संस्था की साधारण सभा रविवार को सीता मंगल भवन में हुई। इसमें संस्था सदस्यों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान हुआ। शिक्षा खेलकूद में अव्वल 125 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संस्था अध्यक्ष श्यामलाल पाटीदार एलएन मालवीय ने प्रमाण पत्र पुरस्कार दिए। कार्यक्रम करीब दो घंटे चला।

सभा के द्वितीय सत्र में संस्था के वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय का लेखा-जोखा गजेंद्र गीते ने प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष श्री पाटीदार ने कहा संस्था के सदस्यों के सहयोग से हमारी उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है। श्री मालवीय ने बताया वर्तमान में अल्पावधि ऋण 35 हजार, वस्तु ऋण 50 हजार, मध्यावधि ऋण 1 लाख, जमानत ऋण 2 लाख एवं शिक्षा के लिए 50 हजार का ऋण दिया जा रहा है। सभा में एसएफ खान, दीपक सिकरवार, आशाराम अर्से, शांता यादव, उमा वानखेड़े, एनएम वर्मा, प्रभात जोशी, संतोष मालवीय, सुनील सोलंकी, शशिकांत पाटील, मौजूद थे।

सहकारी साख संस्था की साधारण सभा में प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान।