पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पालिका चुनाव में मोदी और शिवराज सिंह के कामकाज का बखान घर घर करें

नगर पालिका चुनाव में मोदी और शिवराज सिंह के कामकाज का बखान घर-घर करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपािलका चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की योजनाओं का बखान करें। इससे जनता पार्टी से जुड़ेगी। इसकी तैयारियां दस दिन बाद शुरू हो जाएगी। रविवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक गोपीकृष्ण नेमा ने निर्देश दिए। प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन बैठक मेंे नहीं पहुंच पाए। उधर, कांग्रेस साइलेंट मोड पर तैयारियों में जुटी है। हालांकि पदाधिकारियों ने इसके लिए कोई विशेष दिन तय नहीं किया है। वहीं राजनीति विशेषज्ञ शहरी क्षेत्र में पार्टी विशेष से टिकिट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने का अनुमान भी लगा रहे हैं। श्री नेमा ने कहा पदाधिकारी कार्यकर्ता 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से नगरपालिका चुनाव की तैयारी शुरू करें। बूथ स्तर पर टोलियां बनाकर काम करें। केन्द्र की मोदी सरकार के कामकाज प्रदेश की शिवराज सरकार के कामकाज को वार्ड के प्रत्येक घर में पहुंचाएं। इसके लिए क्षेत्र के विधायक सांसद भी प्रचार प्रसार के लिए आगे आएं। जिला संगठन मंत्री शैलेंद्रसिंह कुशवाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने की हिदायत दी। संगठन के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता काम करें। केंद्र प्रदेश सरकार के कामों में जब तक पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंचेगी। विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश पटेल, जिलाध्यक्ष रंजीत डंडीर, उपाध्यक्ष नंदा ब्राह़मणे, पूर्व विधायक रायसिंह राठौर, आत्माराम पटेल, जिला महामंत्री राजेन्द्र राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष कल्याण अग्रवाल, सीसीबी चेयरमेन प्रकाश र|पारखी मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री रामचरण कुशवाह किया। आभार जिला कार्यालय मंत्री मोहन राठौर ने माना।

नपा चुनाव के लिए कांग्रेस में तैयारी गुपचुप तरीके से शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष झूमा साेलंकी ने बताया गत दिनों ब्लॉकों में हुई प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के अधिकांश दावेदार सहकारिता चुनाव को ज्यादा गंभीरता से ले रहे हैं।

भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक में मीडिया से दूरी बनाए रखी। कुछ मीडियाकर