पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मिर्च पर वायरस की शिकायत को लेकर एकत्र होंगे किसान

आज मिर्च पर वायरस की शिकायत को लेकर एकत्र होंगे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ जिला मुख्यालय पर एकत्र होंगे किसान ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

भास्करसंवाददाता | बड़वानी

मिर्चपर वायरस के अटैक ने किसानों का दम निकाल दिया है। उनका कहना है कि मिर्च की पैदावार कम होने से उन्हें तो नुकसान होगा ही, क्षेत्र में मिर्च बाहर से मंगाने की नौबत भी सकती है। इन्हीं समस्याओं पर विचार करने के लिए सोमवार को जिलेभर से किसान जिला मुख्यालय पर एकत्र होंगे। अगुवाई करेगा भारतीय किसान संघ। संघ के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण हम्मड़ ने बताया तीन बार किसानों ने कलेक्टोरेट पहुंच अपनी पीड़ा सुनाई लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में जिले के सभी विकासखंडों से किसानों को जिला मुख्यालय बुलाया है। दोपहर 12 बजे हनुमान मंदिर, सेगांव में एक बैठक रखी जाएगी। इसमें किसानों की अन्य समस्याओं पर विचार के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

जिलास्तर पर नहीं सुनी बात को जाएंगे भोपाल-किसानों काकहना है वे अब तक जिले के अफसरों से चर्चा कर रहें हैं। इस बार भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो भोपाल जाने के सिवाए कोई चारा नहीं रह जाएगा। भोपाल जाकर सीधे सीएम शिवराजसिंह चौहान से इस संबंध में चर्चा करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष मदन मुलेवा ने बताया जरूरत पड़ने पर पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात का समय लेेंगे और उन्हें किसानों की स्थिति से अवगत कराएंगे।