- Hindi News
- { बिटनेरा मार्ग पर स्कूली बच्चों िकसानों का रहता है आना जाना
{ बिटनेरा मार्ग पर स्कूली बच्चों िकसानों का रहता है आना-जाना
{ बिटनेरा मार्ग पर स्कूली बच्चों िकसानों का रहता है आना-जाना
भास्करसंवाददाता|गोगांवा
समीपके गांव बिटनेरा के रहवासी स्कूली छात्र मार्ग पर कीचड़ होने से परेशान हैं। नयानगर से बिटनेरा मार्ग से 50 से अधिक किसान अपने खेतों तक जाते हैं। मार्ग पर कीचड़ होने से वाहन निकालने में समस्या आती है। वहीं कक्षा 6ठी से 10वीं तक के स्कूली छात्र कीचड़ गंदे पानी में होकर निकल रहे हैं। ग्रामीण रामूसिंह चौहान, नरेंद्र पाठक, अरुण चौहा ने बताया मार्ग पर 2 से 3 फीट ऊंचाई तक कीचड़ पानी भरा रहता है। कई सालों से ग्रामीण मार्ग का सीमेंटीकरण कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने सीएम ऑनलाइन 181 पर भी शिकायत कर समस्या के निराकरण की मांग की। वहीं बिटनेरा सरपंच आशाबाई पति कैलाश ने बताया मार्ग पर कीचड़ की समस्या है।
खेतों तक पहुंचने में आड़े रहा कीचड़