- Hindi News
- सात दिन बाद भी हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर
सात दिन बाद भी हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर
घटनाके सात दिन बाद भी प|ी की हत्या कर घर में दफनाने वाले पति को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामला बस स्टैंड के पीछे स्थित खदान मोहल्ला का है। पुलिस अब भी आरोपी पति चतरिया की तलाश में लगी है। एसआई संतोष सिसौदिया ने बताया आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उसकी तलाश भी की जा रही है। उन्होंने आरोपी सहित उसकी सास उसके पांच बच्चों को शीघ्र खोजने की बात कही है।
येथा मामला-बस स्टैंडके पीछे स्थित खदान माेहल्ला निवासी चतरिया ने उसकी प|ी जुगनी की हत्या कर शव घर में ही दफना दिया था। जुगनी का पता नहीं चलने चतिरया के फरार होने पर शंका के आधार पर 6 सितंबर की रात जुगनी के पिता राजू चंदरसिंह निवासी नवलपुरा ने पुलिस से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बेटी जुगनी की हत्या कर उसे घर में दफनाने का आरोप दामाद चतरिया पर लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने 7 अगस्त को चतरिया के घर में खुदाई कर शव बरामद किया था। घटना के बाद से आरोपी पति चतरिया, चतरिया की सास भोलीबाई जुगनी चतरिया के पांच बच्चे फरार है। वहीं चतरिया का पिता खुमसिंह भी गायब है।