पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढोल ढमाकों के साथ समाजजनों ने कलश स्थापित किए

ढोल-ढमाकों के साथ समाजजनों ने कलश स्थापित किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्युषणपर्व पर 10 दिनी तीन लोक महामंडल विधान आर्यिका 105 श्रीलक्ष्मीभूषण माताजी के सानिध्य बाल ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी के मार्गदर्शन में हुआ। मंडल विधान पर 5 कलशों की स्थापना का सौभाग्य संतोष जैन, भूपेंद्र प्रेमचंद्र जैन, शॆलेन्द्र जैन (मोणा), महावीर जैन, नरेन्द्र जैन (प्रबंधक) के निवास स्थान पर ब्र. रिम्पी दीदी ने कलशों को स्थापित किया।

इस अवसर पर सभी समाजजन ढोल ढमाकों के साथ जुलूस के रूप में निवास स्थान गए। मंडल विधान में जाप घर पर रखे दीपक को रोहित सूर्यप्रकाश जैन के घर स्थापित किया गया। झंडा रोहणकर्ता भार्तेश्वर जैन के घर कलश के साथ झंडा स्थापित कर एक लाख जापमंत्रों से मंत्रित कलश को संतोष जैन के यहां स्थापित किया। कलश प्राप्तकर्ता सभी भाग्यशालियों ने भक्तों को प्रभावना बांटकर स्वागत किया इस अवसर पर चातुर्मास समिति अध्यक्ष राजेंद्र जैन महामंत्री निलेश मंडलोई, उपाध्यक्ष दिलीप जैन, संजय जैन, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, संरक्षक गुलाबराव मंडलोई, बाबूलाल जैन, सुरसुन्दरी जैन, किरण जैन, सुनीता जैन(एम्पोरियम), प्रदीप जैन, सौरभ, नलिन, राबिन सहित महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए

समाजजन कलश लेकर जुलूस के रूप में निकले।