- Hindi News
- पुलिया पर स्लेब नहीं डालने से वाहन चालक परेशान
पुलिया पर स्लेब नहीं डालने से वाहन चालक परेशान
भगवानपुराविकासखंड के हीरापुर गांव में पीएमजीएसवाय के तहत सड़क निर्माण के बाद अधूरी पुलिया से पांच से अधिक गांव के राहगीरों की मुसीबत हो गई है। वाहन चालकों सहित राहगीरों को पुलिया पर स्लेब नहीं होने से नाले कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है।
सामरपाट दामखेड़ा, अनकवाड़ी मार्ग पर ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव वसाली के नाले से पार होने में राहगीरों को परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण भारत बड़ोले दिनेश पटेल ने बताया अधूरा पुलिया का काम पूरा करने के लिए जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। उदासीन रवैए के चलते समय पर पुलिया पर स्लैब नहीं डाला जा सका है। पुलिया के अधूरे निर्माण से बारिश के दौरान ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
राहगीरों को पुलिया पर स्लैब नहीं होने से नाले से वाहन निकालना पड़ता है।
बारिश बाद स्लेब डालेंगे
प्रधानमंत्रीग्राम सड़क परियोजना इकाई क्रमांक एक खरगोन के सहायक यंत्री यादवेंद्र सिंह ने बताया दशहरे तक बारिश के बंद होने तक काम रुका रहेगा, इसके बाद स्लैब डालने का काम किया जाएगा।