- Hindi News
- सनावद| बडूदमें शनिवार शाम 5 बजे एक व्यक्ति नदी में
सनावद| बडूदमें शनिवार शाम 5 बजे एक व्यक्ति नदी में
सनावद| बडूदमें शनिवार शाम 5 बजे एक व्यक्ति नदी में डूब गया। रातभर उसका शव नहीं मिला। रविवार सुबह शव निकालने के लिए मोरटक्का से तैराक बुलाए। सुबह 11 बजे उसका शव बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है डूबने वाला खुद तैराक था, लेकिन वह अपने आपको बचा नहीं सका। महेश पिता गजानंद (36) गांव के गणगौर घाट पर नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार शाम ही महेश को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। रविवार को गाेताखाेरों ने उसका शव खोजा। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। बताया जा रहा है संभवत: व्यक्ति नशे में था। इसलिए यह हादसा हुआ।
सौंपेंगेज्ञापन
धरगांव| शनिवारको कालुजी महाराज समाधि स्थल पर भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष श्याम पंवार, उपाध्यक्ष शंकर जाट, तहसील अध्यक्ष दुर्गाशंकर जाट, रामेश्वर गुर्जर, भारतसिंह मुकाती, डालुराम जाट, अमृत जाट, राजेश जाट, लखन पंवार मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया कि कृषि उपजमंडी पिपलिया में 18 सितंबर को आमसभा होगी। किसान बाइक रैली निकालकर एसडीएम अनुकूल जैन को ज्ञापन सौंपेंगे।
हिंदीदिवस पर गोष्ठी
मंडलेश्वर| हिंदीदिवस के अवसर पर रविवार को एक्सीलेंट ऐकेडमी में विचार गोष्ठी हुई। इसमें विद्वानों ने वैश्विक उदारीकरण, हिंदी का स्वरूप प्रासंगिकता पर विचार रखे। विद्वान हरीश दुबे, विष्णु फागना, पीके गुप्ता, प्रो. प्रशांत डोंगरे, विशाल सरोज, अखिलेश राठौड शामिल हुए। संचालक दिनेश पाटीदार, विकास पाटीदार, लोकेश पाटीदार मौजूद रहे। आभार विकास पाटीदार ने माना।
हाजियोंका सम्मान
सनावद| रविवारदोपहर इस्लामपुरा स्थित अंजुमन हॉल में हाजियों का सम्मान किया गया। हजयात्री मुनीर अहमद, शेख सलीम, अलताफ बेग, मेहमूद खान, नूरजहां बी सहित 8 पुरुष, 4 महिला यात्रियों का सम्मान किया।
खुद तैराक फिर भी मौत से हार गया