मुस्कान है हमारी प्यारी बेटियां...
मुस्कान है हमारी प्यारी बेटियां...
सनावद| नवरात्रिके पहले दिन गुरुवार को गुरव चौक में गुरव समाज नवदुर्गा उत्सव समिति ने हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा लाली, विशेष अतिथि शेख मुजफ्फर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजानंद सवनेर ने की। मां शारदा के पूजन के बाद शारदा वंदना संतोष नामदेव ने की। शुरुआत कवि मदन राही ने की। उन्होंने रचनाओं में नवरात्र का महत्व बताया। डाॅ. धन्नालाल धवल ने अपनी रचनाओं में बेटी बचाने का संदेश देते हुए कहा- मुस्कान है हमारी प्यारी बेटियां, घर आंगन की शान है..। कवि सुरेश अत्रे, पंडित गौरीशंकर निमाडे़ आैर किशोर चोलकर ने व्यंग्य सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं सम्मेलन में कवि मनोहर गोस्वामी, शरद जोशी, रमेशचंद्र नरिया, कनिराम कंवल, प्रेमलाल प्रेम, सालिगराम मालवीय, विट्ठलप्रसाद विप्र, हुकुमचंद कटारिया, शायर शेख मुजीब और संतोष नामदेव ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी। संचालन कवि श्री गोस्वामी ने किया। आभार जितेंद्र चोलकर ने माना।