- Hindi News
- सनावद| इससाल ज्योतिषाचार्यों पंचांगों में नवमीं का क्षय है। जिससे
सनावद| इससाल ज्योतिषाचार्यों पंचांगों में नवमीं का क्षय है। जिससे
सनावद| इससाल ज्योतिषाचार्यों पंचांगों में नवमीं का क्षय है। जिससे नवमी दशहरा एक दिन मनेगा। कुछ पंचांग 8 दिन की नवरात्रि बता रहे हैं, तो कुछ नवमीं के साथ दशहरे पर्व। पं. सुनील शुक्ला ने बताया महानवमीं का क्षय है नवरात्र 8 दिन की है। 2 अक्टूबर को महाअष्टमी के साथ नवमीं मनेगी। 3 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इधर दूसरे ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 1 अक्टूबर को सप्तमी सुबह 10.30 बजे खत्म होगी इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। वहीं 2 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे अष्टमी की तिथि खत्म होगी इसके बाद महानवमीं तिथि शुरू होगी। जो 3 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे नवमीं की तिथि खत्म होने से दशहरा लग जाएगा। सीएमओ संजेश कुमार गुप्ता ने बताया नगरपालिका द्वारा रावण दहन 3 अक्टूबर को मंडी प्रांगण में होगा।
मदीनेवाले से मेरा सलाम कहना...
सनावद/बेड़िया| शुक्रवारको नमाज के बाद पीरानपीर दरगाह के खादिम कालू बाबा के हज जाने पर जुलूस निकाला। कालू बाबा का स्वागत कर उन्हें विदाई दी गई। शुक्रवार शाम वह इंदौर रवाना होंगे। वहीं बेड़िया के याकूब खान प|ी वहीदा बी और बहन नूरजहां के साथ हज के लिए रवाना हुए। छोटू भाई, मेहमूद खान, जावेद खान, पीरू सेठ समाजजन मौजूद रहे।
एक ही दिन मनेगा नवमीं दशहरा