पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा मार्ग गड्‌ढों में तब्दील

नर्मदा मार्ग गड्‌ढों में तब्दील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्‌ढे से परेशानी हो रही है।

भास्कर संवाददाता. महेश्वर

यहां की सड़कों पर गड्‌ढों से लोग वाहन चालक त्रस्त हैं। शीतलामाता मंदिर, गुरुद्वारा के सामने नागेश्वर मार्ग में गड्‌ढे ज्यादा सड़क कम बची है। यहां से रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाहन चालक गुजरते हैं। तेजगति के वाहन अचानक ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित हो फिसल रहे हैं। राहगीर भी परेशान हैं। नगरवासियों ने मुख्य मार्ग पर डामरीकरण की मांग की है।

बारिशमें मिट़्टी से भरे थे गड्‌ढे - नगरपरिषद द्वारा बारिश के दौरान गड्‌ढों को मुरुम मिट्‌टी डालकर बंद कराया गया था। तेज बारिश में मिट्‌टी बहने से मार्ग उबड़-खाबड़ हो गया। इससे परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग पर 8 साल पहले डामरीकरण कार्य जय स्तंभ चौराहे से नर्मदा मार्ग एवं किला रोड पर करवाया गया था। इसके बाद मात्र पैचवर्क कर गड्‌ढों को बंद करने का काम जारी है।

^भवानी माता मंदिर से जय स्तंभ चौराहा होकर नर्मदा मार्ग किला रोड पर डामरीकरण के लिए 70 लाख के टेंडर हो गए हैं। शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा।^ संजयकानूनगो, प्रभारीसीएमओ नप महेश्वर