- Hindi News
- न्यायालय परिसर में 54 हजार रुपए जुर्माना वसूला
न्यायालय परिसर में 54 हजार रुपए जुर्माना वसूला
महेश्वर में 1359 मामलों का निपटारा
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को स्थानीय न्यायालय भवन में किया गया। शुभारंभ सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 ज्योति डोंगरे शर्मा एवं वंदना मालवीय ने किया। इसके बाद लोक अदालत की कार्रवाई शुरू हुई। लोक अदालत खंडपीठ क्र.19 में कुल 3824 प्रकरण रखे गए। इसमें आपराधिक प्रकरण 209, सिविल प्रकरण 09, बैंक प्रकरण 46, नगर पंचायत 193, अन्य विभाग जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग 902 आदि प्रकरण निराकृत किए गए। इस प्रकार कुल 1359 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत में कुल 35,31,372 रुपए की वसूली की गई। 398 लोग लाभान्वित हुए। न्यायालय से नांद्रा निवासी कविता गेहलोत को उसके पति कमल गेहलोत के साथ विदा किया। सिविल न्यायालय के सात साल पुराने कालू विरुद्ध अनुबाई के केस का निराकरण किया। इस अवसर पर न्यायालय में सभी अभिभाषक उपस्थित थे।
लोक अदालत का शुभारंभ करते न्यायाधीश।