पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री हाट बाजार तैयार, जल्द होगा शुरू

मुख्यमंत्री हाट बाजार तैयार, जल्द होगा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री हाट बाजार में जल्द ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। हाट बाजार का निर्माण पूरा हो चुका है। शनिवार आरईएस के कार्यपालन यंत्री एसएस चौहान ने हाट बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से चर्चा की।

शनिवार शाम करीब 5 बजे कार्यपालन यंत्री श्री चौहान ने वेदा नदी किनारे बने हाट बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने तीन शेड, आठ दुकान मिनी थियेटर देखा। इस दौरान स्वामी कृष्णानंद, छतरसिंह तंवर, रमेश राठौड़ अन्य ग्रामीणों ने चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा साहब कब शुरू होगा बाजार। इसके जवाब में श्री चौहान ने कहा जल्द ही बाजार शुरू होगा। इसमें ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। साथ ही हाट की गंदगी धूल से भी मुक्ति मिलेगी। मनोरंजन के लिए मिनी थियेटर है। इसमें 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। प्रसाधन की व्यवस्था भी है।

तीन हाट बाजार तैयार

जिले में 19 मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वीकृत हुए थे। इसमें 9 स्थानों पर 50 लाख की लागत से बड़े हाट बाजार 10 स्थानों पर छोटे हाट बाजार 20 लाख की लागत से निर्माण होना है। इसमें बिस्टान, भगवानपुरा बमनाला में हाट बाजार तैयार हो रहा है। बमनाला में पूरा हो चुका है, जबकि भगवानपुरा बिस्टान में एक महीने बाद पूरा होगा। उमरखली, टांडाबरूड़, नागझिरी, लोनारा में मार्च में काम पूरा होगा। गाेगावां में जमीन नहीं मिली। जबकि सेल्दा में हाट बाजार नहीं होने से प्रस्ताव निरस्त हो गया। इसके साथ ही 10 छोटे बाजार तैयार होंगे।

कार्यपालन यंत्री ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों से चर्चा