पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य दल ने जायजा लिया, मरीजों से पूछे सवाल

स्वास्थ्य दल ने जायजा लिया, मरीजों से पूछे सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को सीएमएचओ डॉ. विराज भालके ने टीम के साथ निरीक्षण किया। यहां मेटरनिटी वार्ड, लेब, पोषण पुनर्वास केंद्र में व्यवस्थाओं सहित डाक्टरों की ड्यूटी के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान मेडिकल अफसर डॉ. दीपक वंदावड़े उपस्थित रहे। बीएमओ डाॅ. विमल वंदावड़े शासकीय कार्य से बाहर गए हुए थे।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डाॅ. भालके ने भर्ती महिला मरीजों से चर्चा कर टीके लगाए जाने की जानकारी ली। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दिए जाने वाला भोजन, खून-पेशाब की जांच दवाई वितरण किए जाने के साथ ही लेब टेक्नीशियन एवं स्टाफ की ड्यूटी लगाए जाने की जानकारी ली। डॉ. दीपक वर्मा से इमरजेंसी होने पर रात में भी ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए।

पोषणपुनर्वास केंद्र में किए सवाल - चारबच्चों की मां नर्मदाबाई निवासी देवला के हाल-चाल लेकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी। डाॅ. भालके पोषण पुनर्वास केंद्र में महिलाओं से कई सवाल किए। इनमें खाना क्या देते हैं, बच्चे कमजोर क्यों हैं, समय पर खान मिलता है या नहीं पूछे। लेबर रूम में सड़ रही टेबल देख नाराजगी जाहिर करते हुए डाॅ. भालके ने तत्काल बदलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जांच दल में डॉ. सुनील वर्मा, डाॅ. कमल जाधव, डाॅ. चेतन पटोदे, डाॅ. संजय भट्‌ट, धीरज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता शामिल थे।

मरीजों से सवाल-जवाब करती सीएमएचओ डॉ. भालके।

सीएमएचओ के साथ आए दल ने निरीक्षण िकया, सुधार के निर्देश भी दिए

मुआयना