पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाट्सअप पर समाजविरोधी कमेंट्स से आक्रोश, युवक पर प्रकरण दर्ज

वाट्सअप पर समाजविरोधी कमेंट्स से आक्रोश, युवक पर प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौड़वांमें रविवार को युवक द्वारा वाट्सअप पर समाज विरोधी टिप्‍पणी करने को लेकर समाज विशेष में रोष छा गया। सुबह थाने पहुंचकर दौड़वा निवासी समीर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव के ही राहुल यादव के खिलाफ धारा 295क आईपीसी 66 आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। समाजजनों ने भीकनगांव थाने पर एकत्रित होकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। थाना प्रभारी एसएस सोलंकी ने बताया युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

नारेबाजी करते समाजजन।