- Hindi News
- पर्चे से पहले चेकिंग में परीक्षा ओरिजनल फोटोकॉपी में उलझे
पर्चे से पहले चेकिंग में परीक्षा ओरिजनल-फोटोकॉपी में उलझे
आईडीप्रूफ क्या लाए हो। वोटर आईडी की फोटोकॉपी नहीं ओरिजनल कॉपी दिखाओ। आईडी पर आपका फोटो नहीं लग रहा है। दूसरा दस्तावेज बताओ। रविवार को परीक्षा केंद्रों के बाहर पहरेदारी कर रहे अफसरों ने खूब रोका-टोका। अभ्यर्थियों से कई तरह के प्रश्न किए। पूछताछ के चक्कर में कई अभ्यर्थी 30-40 मिनट देरी से परीक्षा केंद्रों में बैठे। अभ्यर्थियों परिजन ने इसे बदइंतजामी बताया। पूनम जायसवाल, कीर्ति सोलंकी, रानू यादव ने बताया आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर आए थे। केंद्र के बाहर उन्हें रोका और दस्तावेजों की फोटोकॉपी मांगी। एनवक्त पर अभ्यर्थियों की भागमभाग मची। हालांकि करीब आधे घंटे बाद दस्तावेजों की जांच कर उन्हें परीक्षा केंद्र में बैठाया गया। हालांकि चेकिंग अफसरों ने प्रक्रिया को ड्यूटी का हिस्सा और पारदर्शिता कहा है। रविवार परीक्षा महिला बाल विकास विभाग ने महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा कराई। दो पालियों में 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 6116 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में अभ्यर्थी जहां अंदर प्रश्नों से जूझते नजर आए वहीं बाहर परिजन बच्चों को संभालने की अग्नि परीक्षा दे रहे थे।
सांईखेड़ा के सुधीर तिवारी प|ी अंजना को परीक्षा दिलाने लाए थे। उनका 13 माह का बेटा यश है। उसे लेकर वह परीक्षा टाइम में बाहर बैठे। यश ने रो-रोकर सवा तीन घंटे खूब धूम मचाई।
13 माह के बच्चेे ने खूब मचाई धूम
कलेक्टर ने जायजा लिया घूमते रहे उड़नदस्ते
जिलाकार्यक्रम अधिकारी परीक्षा समन्वयक सुनील सोलंकी ने बताया परीक्षा केंद्रों का जायजा कलेक्टर नीरज दुबे ने भी लिया। इसके अलावा निगरानी रखने के लिए तीन उड़नदस्ते बनाए थे। जो केंद्रों पर घूमकर व्यवस्थाओं पर नजर रखे थे।
पहलीपाली में 210 और दूसरी में 24 अनुपस्थित
पहलीपारी में खुली भर्ती वालों की व्यवस्था थी। कुल 5549 अभ्यर्थियों में से 5539 शामिल हुए 210 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 567 सरकारी कर्मचारियों को प्रवेश पत्र बांटे थे। 543 उपस्थित 24 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों के दस्तावेज बारीकी से जांचे गए।