पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने यूरिया से लदे ट्रकों काे घेरा, फोन कर अफसरों को बुलाया

किसानों ने यूरिया से लदे ट्रकों काे घेरा, फोन कर अफसरों को बुलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रबीसीजन में प्रकृति की मार झेल रहे किसान कई समस्याओं से परेशान हैं। बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा हैं वहीं कई किसान काम-काज छोड़कर सहकारी समितियों सहित निजी खाद विक्रेताओं के यहां बार-बार चक्कर लगा रहे हैं। रविवार को निजी दुकानदार के भंडारण कक्ष के बाहर खड़े खाद के दो ट्रक घंटों खड़े रहे। यहां किसान बड़ी संख्या में जमा हुए। इंतजार कर रहे किसानों को दरकिनार कर वाहन स्टार्ट कर बोरावां वेयर हाउस में खाद जमा होने की बात सुनकर किसान भड़क गए। किसानों ने दोनों वाहनों को रोककर प्रशासकीय अफसरों को सूचना दी। स्थानीय वेयर हाउस ट्रक पहुंचाने के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार कृषि अफसरों के साथ पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण किया गया।

मंडलेश्वर मार्ग स्थित खाद विक्रेता संजय एजेंसी के भंडारण कक्ष के बारह ट्रक क्र. एमपी09 केसी 5501 जीजे06एयू 9369 में कुल 1800 बोरी खाद लदा हुआ था। किसान विजय यादव, महेंद्र पाटीदार, विक्रम पटेल, पवन पाटीदार, राजू यादव ने बताया सुबह से खाद लेने के लिए बैठे रहे। पावती द्वारा खाद मिलने का आश्वासन दुकानदार ने दिया था। बाद में बोरावां वेयर हाउस में जमा होने की बात कहने लगे। इस बात को लेकर किसान गुस्साए। वाहन का घेराव कर राजस्व अफसरों को सूचना दी। इसके बाद कृषि मंडी स्थित वेयर हाउस ट्रक पहुंचे। यहां प्रत्येक पावती पर दो बोरी खाद बांटा गया।

नायब तहसीलदार हुकूमसिंह निगवाल, हलका पटवारी इकबालसिंह, कृषि विभाग के कर्मचारियों ने खाद वितरण व्यवस्था में सहयोग किया। पुलिस जवानों ने किसानों को कतार में लगकर खाद लेने की व्यवस्था की। किसानों का कहना है बुआई के रकबे का अंदाजा होने के बावजूद प्रशासन समय पर खाद की व्यवस्था क्यों नहीं करा पाता। खादी की मारा-मारी हो ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए। अफसर खाद का संकट बताकर किसानों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।

नायब तहसीलदार श्री निगवाल ने बताया जांच दल गठित कर निजी विक्रेताओं की दुकानों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल कालाबाजारी की कोई शिकायत नहीं आई है। निजी दुकानों से 287 रुपए प्रति बैग यूरिया खाद बिक रहा है।

वेयर हाउस में खाद के लिए किसानों की कतार लगी।

किसान कांग्रेस ब्लाक स्तर पर करेगी विरोध प्रदर्शन

खाद,बिजली फसलों के उचित भाव महंगाई के विरोध में जिला किसान कांग्रेस द्वारा 16 दिसंबर को प्रत्येक ब्लाक स्तर पर विरोध प्रद