पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव : संग चलांगा बगल बठांगा...

युवा उत्सव : संग चलांगा बगल बठांगा...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेडियममें रविवार मप्र शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिलास्तरीय युवा उत्सव रखा। प्रतिभागियों के कम आने से उत्सव फीका रहा। शुरुआत में रासरंग ग्रुप बमनाला ने संग चलांगा बगल बठांगा... की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रतिभागी टीम ने प्रस्तुतियां दी। हालांकि दो टीमें ही शामिल होने से उन्हें प्रथम, द्वितीय पुरस्कार दिया गया। तीसरा स्थान खाली रह गया। विभाग ने उत्सव में 200 प्रतियोगी शामिल होने की जानकारी दी थी। 50 से कम युवा शामिल हुए। पुरस्कार वितरण केसी रेवाल, देवेंद्र पांजरे, दीवान सोलंकी, ओमप्रकाश पटेल, भानूप्रताप सिंह, रवि कोहली ने किया। सुखराम पंवार, उच्छमसिंह रावत, सत्यवीर पुरोहित, जितेंद्र हिरवे, उस्मान खान, रीछू मोरे, ज्योति रावत, अनिता हिरवे, अनिता खोड़े आदि मौजूद थे। अच्छी प्रस्तुति संजय कोचक की एकांकी रही। इसमें अंधविश्वास मिटाने के लिए लोगों को संदेश दिया। इसमें दंपती कुपोषित बच्चे का इलाज कराकर अंधविश्वास से इलाज बड़वे से कराते हैं। इससे उसकी मौत हो जाती है।

यह टीम युवा विजेता

सामूहिकलोकगीत : रासरंगग्रुप बमनाला प्रथम, द्वितीय पायल गुप्ता एंड ग्रुप

सामूहिकलोकनृत्य : आदिवासीकला मंडल बमनाला प्रथम

तबलावादन : हर्षदीपरेवाल प्रथम, द्वितीय सुधाकर शिंदे

हारमोनियमलाइट : शुभमगौरे प्रथम, द्वितीय भीमसिंह ससत्या भगवानपुरा

शास्त्रीगायन : विशालकोचले प्रथम, द्वितीय रितिक दसौंधी

एकांकीनाटक : संजयकोचक एवं ग्रुप

लोकनृत्य की प्रस्तुति देते युवा।

आयोजन