पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त ने जिला शिक्षा केंद्र एपीसी को सस्पैंड किया

आयुक्त ने जिला शिक्षा केंद्र एपीसी को सस्पैंड किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा केंद्र के सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) रमेश आरस को राज्य शिक्षा केंद्र आयुक्त रश्मि अरुण शमी ने सस्पैंड कर दिया है। शुक्रवार को जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) शैलेंद्र कानुड़े ने आदेश की कॉपी श्री आरस को फॉरवर्ड की। जानकारी के अनुसार होस्टल की मानीटरिंग में लापरवाही बरतने के कारण कार्रवाई की गई। उधर, श्री आरस भी अपना पक्ष रखने की बात कह रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार श्री आरस 5 साल से ज्यादा समय से जिला शिक्षा केंद्र में अटैच हैं। उनका मूल विभाग तिलहन संघ है। कुछ समय तक श्री आरस प्रभारी डीपीसी भी रहे हैं। लंबे समय से इनके खिलाफ भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र में शिकायतें मिल रही थीं। वहीं पिछले कुछ महिनों से सरकारी आश्रम छात्रावासों की सामग्री खरीदी, जनशिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी, सरकारी वाहन अटैचमेंट में अनियमितता आदि में श्री आरस का नाम सामने रहा था। करीब एक साल पहले इन्हें मूल विभाग में वापस भेज दिया था। लेकिन वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर इन्हें पुन: जिला शिक्षा केंद्र में अटैच कर दिया गया।

जल्द पक्ष भी रखेंगे

^राज्य शिक्षा केंद्र आयुक्त ने होस्टलों की मॉनीटरिंग नहीं करने पर सस्पैंड किया है। अभी इसकी सूचना मिली है। आदेश मिलते ही जल्दी अपना पक्ष भी रखेंगे।^ -रमेश आरस, निलंबितएपीसी

^ 22 सितंबर को आयुक्त ने आदेश जारी किए। गुरुवार देर रात जिले में आदेश आया। शुक्रवार इसे श्री आरस के ईमेल पर फॉरवर्ड किया गया। निलंबन अवधि के दौरान श्री आरस को जिला पंचायत अटैच किया गया।^ -शैलेंद्र कानुड़े, डीपीसीखरगोन

निलंबन अवधि में जिपं अटैच किया

रमेश आरस