पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपास फसल बिगड़ी, उत्पादन आधा होने की आशंका बढ़ी

कपास फसल बिगड़ी, उत्पादन आधा होने की आशंका बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों की खेतों में खड़ी कपास फसल खराब स्थिति में है। मात्र पच्चीस दिन पहले प्रति एकड़ 7 से 8 क्विं. उत्पादन की आस लगाए किसानों को अब 3 से 4 क्विंटल प्रति एकड़ कपास उत्पादन होने पर आशंका है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि महोत्सव में किसान अच्छे दिन शायद नहीं देख सकेंगे क्योंकि क्षेत्र में कपास सहित मिर्च फसल ने किसानों को मायूस कर दिया है। किसानों ने मैदानी स्थिति के आकलन की सलाह कृषि अफसरों कर्मचारियों को दी है। वहीं विभागीय अफसर पहले से ही आकलन कर चुके जवाब दे रहे हैंं जो वास्तविकता से कहीं दूर है। हालांकि मात्र सात प्रतिशत उत्पादन प्रभावित होने की बात अफसर कह रहे हैं। घट्टी के किसान जितेंद्रसिंह पटेल ने बताया 26 दिन पहले घने कोहरे से बिगड़ी फसल अब तक संभलने के बजाए और बिगड़ गई। उत्पादन 40 फीसदी ही रहने की उम्मीद है। गुलाबचंद जाधव बिस्टान ने बताया एक महीने पहले 7-8 क्विं. प्रति एकड़ उत्पादन की आस थी, वहीं अब मात्र 3-4 क्विं. भी निकल आए तो समझो गंगा नहा लिए। किसान छन्नू पाटील कृषि उपज मंडी में यदि जमकर आवक रहेगी तो एक माह बाद बाद महाराष्ट्र से ट्रकों से माल आता है। प्रशासन जिले के किसानों का बताता रहा है और अब भी बताएगा।

प्रति एकड़ 8 क्विंटल कपास उत्पादन प्रभावित होगा

^सितंबरमाह में रसचूसक कीटों के लिए अनुकूल माहौल रहता है। वैसे जो कपास फसल मई-जून में लगाई गई थी अब उनके पत्ते झड़ना शुरू हो गए हैं केवल डेंडू रह जाएंगे। अनुमान के अनुसार 8 क्विं. प्रति एकड़ कपास का उत्पादन प्रभावित रहेगा।^ एमएलमंडलोई, एसडीओकृषि विभाग गोगांवा

कपास फसल सूख कर पत्ते पीले पड़ रहे हैं।