पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सनावद को हराकर खरगोन बना विजेता

सनावद को हराकर खरगोन बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजग्राउंड पर दो दिनों से चल रही अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तरीय लेदर बाल क्रिकेट स्पर्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन ने रेवा गुर्जर काॅलेज सनावद को 55 रनों से हराकर जीत ली। शुक्रवार दोपहर हुए फाइनल मुकाबले में खरगोन टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 100 रन बनाए। सनावद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में ही लड़खड़ा गई। 12 ओवरों में 45 रन पर पूरी टीम सिमट गई। संस्था प्राचार्य डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. रवि योद्धा, डॉ. राजेश पेंढारकर ने ट्राफी देकर विजेता टीम को बधाई दी। दो दिनी टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका चंद्रपालसिंह कुशवाह, हकनवाज खान कमल शास्त्री ने निभाई। फाइनल मुकाबले के पहले सुबह दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला शास. काॅलेज बड़वाह खरगोन के बीच हुआ। इसमें पहली बल्लेबाजी करते हुए खरगोन की टीम ने 68 रन बनाए। दूसरी पारी में बड़वाह के खिलाड़ियों ने मैच को अंतिम ओवर में पहुंचा दिया। बड़वाह को केवल एक रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे फाइनल मुकाबले में सरदार वल्लभभाई पटेल काॅलेज की टीम को हराकर रेवा गुर्जर ने फाइनल में प्रवेश किया था।

जीत के बाद खरगोन की टीम।