पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे बैल पकड़े, एक की मौत
पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे बैल पकड़े, एक की मौत
भीकनगांव | बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने 2 पिकअप में ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे 7 बैलों को पकड़ा। उन्होंने वाहन पुलिस के सुपुर्द किया। फरियादी रुपकुमार कुमरावत व रणजीत ठाकुर ने बताया गोगावां से झुमकी खोदरा महाराष्ट्र में बैल ले जा रहे थे। परिवहनकर्ताओं ने एक बैल की मौत होने पर उसे रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने पूनमचंद मालसिंह चैनपुर, विनोद मनोहर पंचोरे सतवाड़ा को हिरासत में लिया व वाहन एमपी 10 जी 0153, एमपी 10 जी 0296 को जब्त किया।
सैयद बैंगलोरी बाबा की पहली बरसी पर लंगर हुआ
महेश्वर | सैयद बैंगलोरी बाबा के आस्ताने पर मंगलवार को पहली बरसी पर लंगर हुआ। इसमें सनावद के कालू बाबा ने भक्तों को प्रसादी दी। जाहिद खान ने बताया उर्दू तिथि के अनुसार 9 फरवरी को पहली बरसी मनाई। 19 फरवरी को उर्स होगा। इसमे पहले दिन चादर पेश की जाएगी। शाम को मद्रासी बाबा के आस्ताने से जुलूस निकलेगा। रात 10 बजे तकरीर होगा। 20 फरवरी की रात को कव्वाली होगी। 21 फरवरी को लंगर होगा।
खेत से कटी चना की फसल चोरी
कसरावद | अमलाथा निवासी किसान नरेंद्रसिंह के खेत से कटी 3 बीघा चना फसल अज्ञात बदमाश उठाकर ले गया। किसान ने 13 क्विंटल फसल काटकर रखी थी। किसान ने खामखेड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
तीन हादसों में 7 घायल
भीकनगांव | मंगलवार को क्षेत्र में 3 सड़क हादसों में 7 लोग घायल हुए। इनमें ललित कैलाश कर्मा, धीरेंद्र भगवान गोराडि़या, ममता संजय जायसवाल, रीना भीका, सुजान मदन व संजू सुजान, शिवकरण घायल हुए।
परिचय सम्मेलन होगा खरगोन | निरंतर बलाई समाज सेवा संगठन का 14 फरवरी को युवक युवती परिचय सम्मेलन शकुंतला गार्डन में होगा।