सनावद| विहिपबजरंग दल ने मंगलवार को गोवंश से भरी एक गाड़ी पकड़ी। इसे थाने में जमा कराया गया। जानकारी मिली थी कि कुछ लोग एक वाहन में पशु भरकर वध के लिए ले जा रहे हैं। जिस पर विहिप, बजरंग दल सदस्य मौके पर पहुंचे और वाहन को थाने लाए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।