- Hindi News
- बच्चों को लेने महिला सभा पहुंचे परिजन, अफसरों ने कहा पुलिस को लाओ
बच्चों को लेने महिला सभा पहुंचे परिजन, अफसरों ने कहा- पुलिस को लाओ
टांडाबरूड़थाने के सिनखेड़ा निवासी बिन मां के बच्चों ने रविवार रात पिता की मार के डर से घर छोड़ा। पुलिस ने सोमवार को उन्हें महिला सभा में पहुंचा दिया था। मंगलवार को बच्चों के परिजन महिला सभा पहुंचे और ले जाने की जिद करने लगे। महिला सभा के अफसरों ने कहा- पहले पुलिस को लाओ फिर बच्चों की सुपुर्दगी देंगे। फिलहाल बच्चे महिला सभा में अन्य बच्चों के साथ ही रहने लगे हैं। जानकारी के अनुसार महिला सभा में रहने की कागजी खानापूर्ति भी कर ली गई है। परिजन के सामने आने से मामला थम गया है।
यहथा मामला - कक्षापांचवीं, चौथी पहली में पढ़ने वाले बच्चे रविवार रात को घर छोड़ चले गए थे। रात डालका की स्कूल में बिताई थी। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। बच्चों ने बताया उनके पिता शराब पीते हैं और मारपीट करते हैं। पिता पर पहले ही केस दर्ज है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
घर छोड़ने वाले भाई-बहनों का मामला