पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार लोग घायल

दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकोतवाली ऊन थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो सड़क हादसे हुए। इसमें एक व्यक्ति की मौत चार घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार पहली घटना ऊन थाना क्षेत्र के सिलोटिया फाटे पर हुई। दोपहर 12 बजे बाइक सवार शेरू पींडिया (30) निवासी कोरिया अंबा को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। शेरू के साथ तीन वर्षीय बालक भी था। शेरू की मौत हो गई जबकि बच्चे का इलाज जारी है।

दूसरी घटना शहर कोतवाली के जामली-बीड़ मार्ग पर हुई। शाम करीब 5 बजे देवदास रामलाल (39) निवासी संजय नगर खरगोन, दामाजी धीमाजी (55) निवासी जामली किशोर छोटी बीड़ बाइक रोककर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक (एमपी 10एमएल-267) चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। देवदास की हालत गंभीर है। बाइक सवार फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस घायलों से पूछताछ करते हुए।