पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में समस्या बताते रोने लगे आवेदक

जनसुनवाई में समस्या बताते रोने लगे आवेदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकायचुनाव के परिणामों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता शिथिल हो गई। मंगलवार को कलेक्टोरेट में करीब एक महीने बाद फिर जनसुनवाई शुरू हुई। भीकनगांव निवासी विजयकुमार गेंदालाल ने आवेदन देकर जमीन के बदले जमीन मुआवजे की मांग की। वह अफसरों के सामने रोने लगे। प्रभारी एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने आवेदन लिया और जांच कराने की बात कही। अन्य शिकायतों पर अफसरों ने एक्शन लिया। मौका मुआयना भी किया। ग्राम पंचायत टांडाबरुड़ के रहवासियों ने करीब 300 मीटर लंबे मार्ग पर सीसी रोड निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया ड्रेनेज भी खस्ताहाल है। पंचायत और जनपद कोई कार्रवाई नहीं करती। बेड़िया के पूर्व सरपंच युसुफ अली मेहमूद अली ने कहा- सनावद तहसील के ग्राम गोराड़िया में मिडिल स्कूल बिना भवन का है। अली ने मांग की है कि 50 बिस्तरों वाले छात्रावास सहित स्कूल भवन का निर्माण किया जाए।

सीईओसरपंच-सचिव पर नहीं कर रहे एफआईआर

सेगांवक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सेगांव ग्राम पंचायत पर हेराफेरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा सचिव श्याम सदानंद चतुर्वेदी और सरपंच शांतिलाल हीरालाल चौहान ने सांठगांठ कर अवैधानिक रूप से दीनदयाल उपाध्याय मार्केट के दूसरे तल की दुकानों का निर्माण किया है। गांव के देवेंद्र कैलाश ने न्यायालय अपर कलेक्टर में पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के तहत जांच के दौरान आर्थिक अनियमितता पाई गई। न्यायालय ने तत्काल सरपंच, सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जनपद सीईओ सेगांव को दिए थे लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है।

जनसुनवाई में आवेदन देते समय रोने लगे आवेदक विजयकुमार गेंदालाल।