पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को 100 रुपए दे लाइन में लगाकर खाद ले रहे किसान, हंगामा

महिलाओं को 100 रुपए दे लाइन में लगाकर खाद ले रहे किसान, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरखलीरोड स्थित मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ कार्यालय में मंगलवार शाम करीब 5 बजे खाद लेने कतार में लगे किसानों ने जमकर हंगामा किया। अफसरों पर खाद बांटने में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- कुछ किसान महिलाओं को 100 रुपए देकर लाइन में लगाकर खाद ले जा रहे हैं। दिनभर में एक महिला दो-तीन बार लाइन में लगती है। जबकि गोडाउन के अधिकारी जांच-पड़ताल नहीं करते। महिलाओं से बात करो तो वह धमकी देती हैं। किसानाें ने चेतावनी दी कि वितरण में पारदर्शिता नहीं रखी गई और समय पर खाद नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। िवपणन कार्यालय के बाहर खाद लेने किसानों की लंबी कतार लगी थी। उमरखली के किसान हरिओम ने बताया तीन दिन से यूरिया के लिए भटक रहे हैं। अब तक खाद नहीं मिला। बिस्टान के महेश पाटिल भसनेर के महेंद्र चौहान ने बताया आठ दिनों से मांग की जा रही है, अफसर कुछ जवाब नहीं देते। पीपरी के रामचंद्र सुखदेव ने कहा स्कूल छोड़कर यूरिया लेने आया हूं, लेकिन स्टॉक खत्म हो गया है। उधर, क्षेत्र सहायक आरएस शर्मा ने कहा- 78 मैट्रिक टन यूरिया मिला था। इसमें रायबिड़पुरा, लोनारा, ऊन, गोगावां में 60 मैट्रिक टन भेजा है। शेष 18 टन नकद बांटा है।