पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाएं

शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण कर दिए निर्देश

भास्करसंवाददाता | बिस्टान

शिक्षणसंस्थाओं में शैक्षणिक गतिविधियों में चल रही शिथिलता (स्थिरता) को खत्म करने व्यवस्था में सुधार लाने के लिए मंगलवार को आहरण अधिकारी केसी भालेकर ने संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए। बालक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल के विभिन्न विषयों के लिए गाइडलाइन बनाकर शिक्षकों को निर्देशित किया। ग्राम शिक्षा संचालन समिति के सरपंच प्रतिनिधि रमेश मोरे, तिलोक सोलंकी, जगदीश पाटील, भोला पंडित, रामेश्वर लोधिया, अजय गुप्ता, जनपद सदस्य दिनेश मंडलोई, वरिष्ठ व्याख्याता लोकेंद्र कोचक, पीटीए शाहिद शेख, क्रांतिकारी टंट्या मामा भील सेवा संस्थान अध्यक्ष की उपस्थिति में बदतर हो चुकी छात्रों की बैठक व्यवस्था, शाला संचालन व्यवस्था सहित समय सारणी तय की गई।

शिक्षकों को निर्देशित करते आहरण अधिकारी श्री भालेकर।