पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत चुनाव में करेंगे शराब का विरोध

ग्राम पंचायत चुनाव में करेंगे शराब का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवातट पर बसे दो हजार की आबादी वाले बलगांव के युवाओं ने गांव को आदर्श बनाने का बीड़ा उठाया है। युवाओं ने गांव में जागरुकता लाने के साथ ही कई कार्य स्वयं श्रमदान कर किए हैं। पांच साल से गांव को आदर्श बनाने के लिए काम कर रहे युवाओं ने साफ-सफाई, पौधारोपण शिक्षा जागरुकता के प्रयास किए हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान बंटने वाली शराब का भी विरोध किया है। सकारात्मक सोच के साथ बलगांव के युवाओं ने गांव को आदर्श गांव बनाने का बीड़ा उठाया है। युवाओं द्वारा किए जा रहे कामों के बाद ग्रामीण भी जागरूक हो रहे हैं। गांव को स्चच्छ बनाने के लिए युवाओं ने अपने स्तर पर अभियान चलाया। युवाओं ने इसके लिए मां रेवा समिति का गठन भी किया है। समिति के गजेंद्र पटेल ने बताया महीने में दो बार नर्मदा तट गांव की गलियों की सफाई सदस्यों द्वारा की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का भी विरोध किया है।

गांव में साफ-सफाई करते समिति सदस्य ग्रामीण।

युवाओं की पहल का शासन ने किया स्वागत

मांरेवा समिति सदस्यों ने ऐसे कई कार्य किए हैं जिन्हें शासन स्तर से भी सराहा गया। युवाओं ने जनसहयोग कर नर्मदा तट पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए टीन शेड निर्माण के लिए नौ हजार की राशि एकत्र की। बिजली पोलों पर सीएफएल लगवाकर अंधेरा दूर किया। समिति सदस्यों के सहयोग से लगभग पांच सौ से अिधक पौधों को वृक्ष बनाने का काम किया गया। घरों में शौचालय निर्माण भी करवाए। इसके अलावा चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने का पुरजोर विरोध कर शराब नहीं बंटने दी। इस साल ग्राम पंचायत चुनाव में भी शराब का विरोध सदस्य करेंगे।