पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य मार्ग की अधिसूचना के बाद गांव गांव में दहशत

राज्य मार्ग की अधिसूचना के बाद गांव-गांव में दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यशासन द्वारा राज्य मार्ग क्र. 26 के निर्माण के लिए प्रकाशित अधिसूचना के बाद जमीन अधिग्रहित करने के प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया है। सोमवार रात 8 बजे अग्रवाल धर्मशाला में सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर बैठक की गई। बैठक में भीकनगांव सहित आसपास के लोग शामिल हुए। राज्य मार्ग निर्माण को लोगों ने विकास के नाम पर आमजन से रोजी-रोटी छीनना बताया। इससे प्रभावित लोगों ने सामूहिक रूप से आपत्ति दर्ज कराने पर सहमति दी। बैठक में 20 सदस्यों की एक समिति भी बनाई गई। समिति सदस्य 15 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए बायपास बनाए जाने की मांग करेगी।

समाजसेवी नर्मदा प्रसाद शर्मा डॉ. रामचंद्र जायसवाल ने बताया शासन द्वारा प्रस्तावित 75 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कराया जाना सालों पुराना प्रस्ताव है। वर्तमान में परिस्थिति बदल चुकी है। प्रस्तावित राज्य मार्ग निर्माण से हजारों लोग बेघर बेरोजगार हो जाएंगे। शासन द्वारा समय रहते नगर को बचाने का प्रयास कर बायपास मार्ग बनाए जाने की मांग करेंगे। 20 सदस्यों की बनाई गई समिति में एडवोकेट निर्मलकुमार जैन, रघुवीर प्रसाद गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, पवन चौबे, अरविंद जैन सहित नर्मदा प्रसाद शर्मा शामिल हैं। सड़क के दोनों ओर 75 मीटर सड़क िनर्माण से 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होगी। समिति बायपास बनाए जाने की मांग करेगी।

बैठक में उपस्थित सभी वर्ग के लोग।