- Hindi News
- यूरिया खाद से लदे तीन ट्रक किसानों ने रोके
यूरिया खाद से लदे तीन ट्रक किसानों ने रोके
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव
यूरियाखाद की किल्लत कालाबाजारी को लेकर किसान जागरूक हो गए हैं। खाद की कालाबाजारी के शक में किसानों ने मंडी परिसर में खड़े ट्रक क्र. एमपी11ए 7955 को पुलिस के हवाले किया। ट्रक खंडवा से नजमुद्दीन एंड कंपनी घुघरियाखेड़ी के नाम से निकला था। घुघरियाखेड़ी में पता लगाने पर इस नाम की कोई दुकान नहीं होने से किसानों को शक हुआ। इसके बाद किसानों ने निमाड़ जीन के सामने तथा पेट्रोल पंप के पास से खाद से लदे दो ट्रक और पकड़े। तीनों ट्रकों को थाना परिसर में लाया गया किसानों ने बताया खाद का अवैध परिवहन किया जा रहा है। किसान शंकर सगर संजय जायसवाल ने ट्रक से ही किसानों को नकद दाम पर खाद दिए जाने की मांग की। अन्यथा ट्रक यहां से आगे नहीं जाने देने की बात कही।
एसआई प्रमोद त्रिपाठी ने बताया लोगों की शिकायत पर ट्रक थाने में खड़ा किया गया है। जानकारी लेने के बाद प्रकरण दर्ज करेंगे।
ट्रक रोककर विरोध नकद में खाद वितरण करने की मांग करते किसान।