पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर के आदेश पर भी नहीं हुआ अमल

कलेक्टर के आदेश पर भी नहीं हुआ अमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वपितृअमावस्या का असर मंगलवार को हुई जनसुनवाई पर रहा। यहां सामान्य से कम मामले आए। भीकनगांव ब्लॉक के उमरिया गांव के लोगों ने कलेक्टर नीरज दुबे के आदेश पर अमल नहीं करने की शिकायत की। एसडीएम आशीष खरे को ज्ञापन सौंप दोबारा कार्रवाई की मांग की। गांव के विशाल पटेल, राजेश, लोकेश वर्मा, सुनील वर्मा आदि ने बताया बताया 16 सितंबर को हुई जनसुनवाई में सरपंच, सचिव और उपयंत्रियों के भ्रष्टाचार की शिकायत की गई। इनके द्वारा निर्माण कार्य से पहले राशि निकाल का निजी कार्यों में खर्च की गई। 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि में गड़बड़ी है। इसपर कलेक्टर श्री दुबे ने तीन दिन में मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेेकिन एक सप्ताह बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मामले की जांच करने आए उपयंत्री अनिल गुप्ता पंचायत समन्वयक मांगीलाल चौहान पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए। इसके अलावा अतिक्रमण, पेंशन, चिकित्सा अनुदान आदि संबंधी मामले भी आए। विभागों के अफसर कर्मचारी मौजूद थे।

तहसीलदारनहीं कर रहे नामांतरण

मंडलेश्वरनिवासी हेमराज जाट ने फर्जी स्टॉम्प से जमीन हड़पने की शिकायत की। उन्होंने बताया कुछ समय पहले 4 एकड़ खरीदी। नामांतरण के लिए करही तहसील में आवेदन किया। तहसीलदार ने नामांतरण निरस्त किया। इससे एसडीएम कार्यालय में नामांतरण स्वीकृत हुआ संबंधित तहसीलदार एसडीएम के आदेश नहीं मान रहे हैं। इसमें कुछ लोगों द्वारा फर्जी स्टॉम्प से रजिस्ट्री करवाने की बात भी सामने रही है। अफसरों से जांच की मांग की गई है।

एकही आवेदन आया

महेश्वर| जनपदपंचायत में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में मात्र 1 ही आवेदन आया। वार्ड क्र. 12 के रहवासियों ने थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में वार्ड में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित आरएल बरसेना ने बताया रहवासियों से प्राप्त आवेदन संबंधित विभाग को भिजवाया है।

ये मामले भी आए

>मेनगांवथानाक्षेत्र के मगरिया गांव के लोगों ने गांव में अवैध शराब दुकानें संचालित होने की शिकायत की। >भगवानपुरा जनपद के ग्राम बहादरपुरा के ग्रामीणों ने अफसरों से पात्रता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत की। >बहादरपुरा के तुमेरिसंह ने मेंढ बंधान पर राशि मिलने की शिकायत की गई। >गोगावां जनपद के रुपखेड़ा गांव के तेरसिंग रूवानसिंग ने कपिलधारा कुएं में सरकारी