नावघाटखेड़ी नर्मदा पर उमड़ी भीड़
सर्वपितृअमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नावघाटखेड़ी स्थित नर्मदा तट पहुंचे। घाट पर कुछ श्रद्धालु तर्पण तो कुछ काली दुर्गा मां की पूजा-अाराधना करते दिखे। देरशाम तक सिलसिला चला।
मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नानार्थियों का आगमन शुरू हो गया था। नर्मदा तट पर दिवंगत पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पूजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। वहीं नर्मदा जल में खड़े रहकर पितरों की शांति और पूरे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ अंजुरी में जल भरकर उन्हें श्रद्धा के साथ याद कर तर्पण किया। गरीब और परिक्रमावासियों को दान देकर पुण्य लाभ लिया।
सर्वपितृ अमावस्या पर संस्कार पूरे करते श्रद्धालु।
दो दिनी अमावस्या होने से संख्या कम रही
इसबार दो दिन अमावस्या होने के चलते तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर भी वाहनों का दबाव कम था, लेकिन बुधवार को भी अमावस्या रहने से यातायात बढ़ने की आशंका है। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए इंतजाम किए गए हैं।