पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीड़ ने कॉलेज छात्र को पीटा

भीड़ ने कॉलेज छात्र को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधावल्लभ मार्केट कीे ज्यूस दुकान में शनिवार को लव जिहाद की आशंका के कारण भीड़ ने पीजी कॉलेज के एक छात्र को पकड़कर पिटाई कर दी। हंगामा करीब डेढ़ घंटे चला। भीड़ युवक को शहर कोतवाली ले गई तब सच सामने आया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को छोड़ा दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे पीजी कॉलेज का छात्र महेंद्र राधावल्लभ मार्केट स्थित ज्यूस पाइंट पर अपने दोस्त को मिलने पहुंचा। यहां कुछ अन्य युवक-युवती भी बैठे थे। दुकान के बाहर खड़े कुछ युवकों ने महेंद्र पर शंका जताई। महेंद्र जैसे ही रुपए देकर दुकान से बाहर निकला, लोगों ने उसे रोक लिया। बहुत सारे लोगों को देख महेंद्र भी घबरा गया। उसकी जबान लड़खड़ाने लगी। आक्रोशित भीड़ की शंका और बढ़ गई। सभी ने उसकी पिटाई कर दी। हंगामा करीब डेढ़ घंटे चला। आसपास के लोगों ने कोतवाली थाने को सूचित किया। दो जवान मौके पर पहुंचे। बीच बचाव कर महेंद्र को थाने लाए।

बताई बात, स्पष्ट हुई स्थिति

थानेपर टीआई बृजेश मालवीय ने महेंद्र से पूछताछ की। उसने श्री मालवीय को पूरा घटनाक्रम बताया। महेंद्र ने कहा वह दुकान पर एक दोस्त से मिलने गया था। भीड़ ने शंका में पिटाई कर दी। पुलिस ने महेंद्र के दोस्त को बुलाया। पूछताछ के बाद गलतफहमी की बात सामने आई। मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने भीड़ को शांत किया। महेंद्र को घर छोड़ दिया।